हापुड़, जनवरी 3 -- पिलखुवा। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा में ट्रैक्टर पर लगे डीजे से एक कंपनी के सुपरवाइजर की कार का शीशा टूट गया। विरोध करने पर ट्रैक्टर सवार युवकों ने सुपरवाइजर और उसके वर्करों के साथ मारपीट कर दी। इससे दो युवक घायल हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित सुपरवाइजर की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मूलरूप से जिला बांदा निवासी बलराम पिलखुवा में दर्श कॉटन हाउस में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है और रमपुरा में किराए पर रहता है। गांव अचपलगढ़ी निवासी दीपांशु और गोलू उसके साथ काम करते हैं। 1 जनवरी की रात वह दीपांशु और गोलू के साथ अपनी कार में रमपुरा स्थित अपने कमरे पर आया था। वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी रमपुरा के रहने वाले मोनू, मूला, गौरव, पुनीत, अमन शराब क...