भागलपुर, जनवरी 8 -- सन्हौला बाजार में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना सन्हौला थाना चौक के समीप मुख्य मार्ग पर एक चाय दुकान के सामने हुई। ईंट से लदा एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार पूर्व सरपंच भरोसी मंडल धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार पंचायत निवासी सड़क पर गिर पड़े, जबकि पीछे बैठी उनकी पत्नी सबिता देवी (51) ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आ गईं। ट्रैक्टर उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर घोघा की ओर से तेज गति से आ रहा था। सामने से आ रहे एक टोटो के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और टक्कर हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस...