कौशाम्बी, मार्च 19 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम कोतवाली के हकीमपुर गांव में बुधवार की सुबह ष्घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में बालक की मौत हो गई। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हकीमपुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद का दो वर्षीय बेटा साहिल बुधवार को करीब दस बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में ट्रैक्टर निकला। ट्रैक्टर साहिल को रौंदते हुए निकल गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मां कुसमा देवी ने हादसा देखा तो उसके होश उड़ गए। वह छाती पीटकर रोने लगी। गांव के लोग भागकर आए। आनन-फानन मासूम को एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साहिल की मौत से उसकी मां कुसमा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। उधर हादसे के बाद ट्रै...