चतरा, फरवरी 20 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। ट्रैक्टर दुर्घटना में एक मजदूर की हुई दर्दनाक मौत। दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल। शुक्रवार को बिहार के बघौता इंटा भट्टा से एक ट्रैक्टर इट लेकर प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ननईखुरद आ रहा था इसी बीच ननई खुर्द मोड़ पर ट्रैक्टर चालक गाड़ी से अपनी नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया जिससे ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर ट्रैक्टर से दबने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो अन्य मजदूर भी इट से दब गये थे परन्तु ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को बाहर निकाला गया और उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। मृतक की पहचान बिहार गया जिला के डुमरिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रंजीत भुईयां के 28 वर्षिय पुत्र शिवा कुमार भारती के रूप में किया गया है।...