औरैया, दिसम्बर 31 -- फफूंद थाना क्षेत्र की पाता चौकी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर रात हुआ। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव दशहरा निवासी 46 वर्षीय मजदूर नीरज बाबू अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से सैनपुर गांव के पास भूसा डालने गए थे। जानकारी के अनुसार काम निपटाने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इस दौरान नीरज बाबू ट्रॉली पर बैठे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीरज बाबू को साथ मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिचौली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही नीरज बाबू ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पाता चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.