बिजनौर, जनवरी 12 -- बिलाई चीनी मिल के समीप सोमवार शाम मैली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक में टक्कर मारी दी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आवागमन प्रभावित रहा। उधर, नहटौर स्थित गांव सलेमपुर रुखड़ियो में गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार नहटौर थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर रुखड़ियो निवासी वीना (42 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश अपने पुत्र शिवम उर्फ प्रशांत के साथ बाइक पर सोमवार शाम झालू की ओर से अपने गांव सलेमपुर रुखड़ियो लौट रही थी। हल्दौर थानाक्षेत्र स्थित बिलाई चीनी मिल के पास मैली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सड़क पर कई फीट तक घिसटती चली गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मां-बेटे सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में वीना और...