सहारनपुर, फरवरी 4 -- गांव अब्दयालपुर में मंगलवार रात अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक से टकरा गई। हादसे में गांव लौट रहे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव संबलहेडी निवासी अंकित (28 वर्ष) और इंद्राज (40) मंगलवार को गांव मौरा में एक शादी समारोह में हलवाई का काम करने गए थे। देर शाम वह खाना बनाकर बाइक से घर लौट रहे थे। करीब आठ बजे जब वह मौरा पुलिया के रास्ते गांव अब्दयालपुर के स्कूल के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। गांव से आए ग्रमीणों ने दोनों घायलों ...