बरेली, मार्च 8 -- गन्ने का बीज लादकर ले जा रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली चक मार्ग पर खेत में पलट गई और उस पर बैठे दोनों लोग नीचे दब गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। नवाबगंज के गांव परोथी गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू पाली खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने बीज के लिए सरदार नगर गांव के किसान राजेन्द्र से गन्ना खरीदा था। शुक्रवार रात सोनू बीज का गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर खेत पर ले जा रहे थे। उनके साथ राजेन्द्र के यहां काम करने वाले 65 वर्षीय वृंदावन भी ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहे थे। जब वे लोग सहोदरनगला गांव के पास खेत के करीब पहुंचे तो चक मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.