बुलंदशहर, फरवरी 9 -- गांव गिरधरपुर नवादा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे की पहचान अभिषेक कुमार के चार वर्षीय बेटे सक्षम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सक्षम अपने दादा दाताराम पंडित के साथ घेर से अपने घर लौट रहा था, तभी गांव नवादा में वह अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्चे को कुचल दिया। परिजन सक्षम को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं। चार वर...