मेरठ, जनवरी 11 -- दौराला। दौराला-मसूरी मार्ग पर दौराला विकास खंड के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में एक महिला, एक युवक और वहीं दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी भिजवाया। थाना सरूरपुर के हर्रा निवासी 55 वर्षीय नजरमोहम्मद अपने भतीजे आरिफ और उसकी मां आसमीन के साथ बाइक से सठला स्थित रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रहा था। दौराला-मसूरी मार्ग पर दौराला विकास खंड कार्यालय के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। इस दौरान एक अन्य बाइक सवार अमित भी हादसे की चपेट रास्ते में आकर घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे में घायल चारों लोगों को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया जहां नजरमोहम्मद को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही घायल आरिफ, आसमीन ...