हरदोई, अक्टूबर 4 -- अहिरोरी। हरदोई में बेनीगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर बढैइयनपुरवा गांव के पास लकड़ी लादने के लिए सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से आ रही सीएनजी ऑटो जा भिड़ी। हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। लोगों के मुताबिक हादसा देर रात आठ बजे के बाद हुआ। सीएनजी ऑटो हरदोई की तरफ से आ रही थी। तभी अचानक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से ऑटो टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए। उसमें सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कलावती (40) पत्नी रामसहाय, गीता (40) पत्नी राजेश, रामसहाय (45) पुत्र बज्जू, रामदेवी (50) पत्नी श्यामू और रीतू (20) पत्नी शोभित निवासी बहेरिया थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.