पीलीभीत, दिसम्बर 26 -- पीलीभीत। गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम रोहतानिया निवासी तिलकराम पुत्र राम प्रसाद ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 24 दिसंबर को उसका पुत्र केशपाल काम करके अपने भाई मिश्रीलाल के साथ बाइक से जनकपुरी अड्डे से अपने घर आ रहा था। तभी रास्ते में टनकपुर हाईवे पर गन्ने से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में केशपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया। हादसे के बाद दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चालक मौके से फरार हो गया हादसे की सूचना मिलने पर थाना न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.