बरेली, मई 27 -- अतरछेड़ी-विशारतगंज रोड पर जगनपुर गांव के मोड़ के पास ट्राली की जैक पिन निकलने से अनियंत्रित होकर ट्राली खेत में पलट गई, जिसमें महिलाओं समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। बताया गया कि वह धर्मपुर थाना विसौली से रविवार शाम ट्रैक्टर ट्राली लेकर पस्तोर गांव में भात लेकर गए थे। सोमवार को लौटते वक्त जगनपुर गांव के पास ट्रैक्टर की जैक पिन निकलने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए, जिसमें सभी लोग दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने सभी को ट्राली के नीचे से निकाला, जिसमें महिलाएं व बच्चों समेत 11 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी आंवला भेज दिया, जिसमें तीन महिलाओं लता, रूपवती और मंजू की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.