मैनपुरी, अप्रैल 28 -- थाना क्षेत्र के परानपुर में खेतों से गेहूं लादकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परजनों के हवाले कर दिया। घटना की तहरीर नहीं दी गई है। औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम परानपुर निवासी चंद्रशेखर का 13 वर्षीय पुत्र राज गांव के ही अभिषेक पुत्र अभिलाख सिंह, सनी पुत्र राजू तथा लालताप्रसाद पुत्र रामदत्त के साथ ट्रैक्टर ट्राली पर लदे गेहूं के ऊपर बैठकर गांव आ रहा था। बताया गया है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था और वह तेज गति से ट्रैक्टर ला रहा था। रास्ते में अचानक चालक ने संतुलन खो दिया और टै्रक्टर ट्राली सहित पलट गया। जिससे उपरोक्त चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.