मिर्जापुर, फरवरी 16 -- जिगना (मिर्जापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत कलना गाँव के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर रविवार की रात नौ बजे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात्रि साढ़े दस बजे उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के धौरहरा गाँव निवासी 20 वर्षीय रितेश शुक्ल उर्फ आयुष पुत्र धनंजय कुमार शुक्ल गैपुरा से घर वापस लौट रहा था। जिगना की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। कुछ देर तक वह सड़क पर तड़पता रहा। तभी किसी राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। जहाँ पर डा.पुनीत अग्रवाल ने प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषि...