फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- जसराना में लाखों रुपये की ट्रैक्टर जुताई घोटाले में फंसे ग्राम प्रधान के खिलाफ जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वित्तीय अधिकारों को सीज कर दिया है। कृषि विभाग से मिले अनुदान पंचायत के नाम ट्रैक्टर खरीदने वाले ग्राम प्रधान ने ट्रैक्टर का निजी संपत्ति के रूप में प्रयोग किया था। इस मामले में शिकायत के बाद अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने जांच की थी। वहीं डीएम ने वित्तीय अधिकार सीज कर पूरे मामले की जांच ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपी है। बताते चलें कि ट्रैक्टर के नाम पर लाखों रुपये का खेल पलिया खुर्द में हुआ था। कृषि विभाग की योजना के तहत पंचायत को ट्रैक्टर खरीद के लिए अनुदान दिया था। इस अनुदान से खरीदे जाने वाले ट्रैक्टर से किसानों के खेत की रियायती दर पर जुताई की जानी थी, ताकि किसानों को लाभ मिल स...