जौनपुर, मई 25 -- जलालपुर। व्यापारियों ने शनिवार को थानाध्यक्ष जलालपुर त्रिवेणी सिंह को एक ज्ञापन देकर ट्रैक्टर चोरी में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। क्षेत्र के तालामझवारा गांव निवासी व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर के जिला संगठन मंत्री राघवेंद्र सिंह की वाराणसी-लखनऊ हाईवे स्थिति इजरी बाजार में बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। मंगलवार की रात बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली चोरी हो गया था। चोरी की सूचना पाकर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। व्यापारियों ने पुलिस कारवाई की सराहना करते कहा कि घटना मे शामिल अन्य अभियक्तों को गिरफ्तार किया जाय। ताकि व्यापारी निर्भीक होकर अपना व्यापार कर सकें। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, राजेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.