मुंगेर, फरवरी 4 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव से एक ट्रैक्टर चोरी मामले को लेकर पीड़ित कौड़िया गांव निवासी विदुश मंडल ने हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर तीन व्यक्ति पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर विदुश मंडल ने बताया है कि तीन व्यक्ति ने मेरे साथ मारपीट किया और बीती रात मेरा ट्रैक्टर गायब हो गया है। हमें आशंका है कि गांव के ही चंदन मंडल, मुकेश मंडल तथा खगड़िया जिले के गोगरी गांव निवासी अमित मंडल ने मेरे ट्रैक्टर की चोरी की है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर तीन व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। ---------------------------------------------

हिंदी हिन्द...