बांदा, मई 29 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में परिवार में हुए विवाद से क्षुब्ध ट्रैक्टर चालक मंगलवार शाम घर से बाहर निकल गया। खेत में जाकर एक पेड़ के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जमुनिहापुरवा निवासी 50 वर्षीय नंदराम आरख मंगलवार रात घरेलू विवाद के चलते नाराज होकर खेत की तरफ चला गया। खेत में लगे बबूल के पेड़ के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो बेटा अमित खोजबीन करते हुए खेत पहुंचा। पिता को फंदे से लटका देख घरवालों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बेटे अमित ने बताया कि पिता खुद का ट्रैक्टर चलाते थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घरेलू विवाद चलते ट्रैक्टर ड्राइवर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.