अमरोहा, जनवरी 2 -- गजरौला। गेट के सामने खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहने पर ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला फाजलपुर निवासी जमशेद खां गुरुवार को अपने घर से ट्रैक्टर निकालकर खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में गेट के बाहर एक व्यक्ति की गाड़ी खड़ी थी। उसने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो बाहर खड़े तसव्वर, गुलहसन, सद्दाम व आकिल ने ट्रैक्टर चालक के साथ गाली गलौज कर हाकी से मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तसव्वर, गुलहसन, सद्दाम व आकिल निवासी सलेमपुर रोड बस्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.