फिरोजाबाद, मई 29 -- थाना उत्तर के ओवर ब्रिज पर गुरुवार दोपहर एक श्रमिक की ट्रैक्टर से गिरकर उसी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना रामगढ़ के कश्मीरी गेट निवासी 22 वर्षीय तालिब पुत्र शमसुद्दीन निवासी कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ रोजाना की तरह कारखाने में काम करने के लिए गया था। वह दोपहर को काम कर अन्य मजदूर साथियों के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। ओवर ब्रिज पर गोपाल आश्रम के सामने तालिब ट्रैक्टर से गिर गया। नीचे गिरकर वह उसी ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसका सिर बुरी तरह कुचल गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...