घाटशिला, फरवरी 5 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला थाना क्षेत्र के शिरिशबोनी-झाड़बेड़ा गांव के बीच ट्रैक्टर के नीचे दबकर बुधवार की देर रात ट्रैक्टर चालक बलराम उर्फ भोक्तू सबर(40 वर्ष) की मौत हो गयी। वह घाटशिला थाना क्षेत्र के हुलूंग गांव के रहने वाला था। घटना बुधवार की रात करीब 9.30 बजे की बतायी जाती है, जबकि ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे निकाला गया। घटना की जानकारी मिलने पर घाटशिला पुलिस दल बल के साथ गुरुवार की सुबर घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया है। मालूम हो कि बलराम सबर दामपाड़ा क्षेत्र के ही सीमंतो पाल के ट्रैक्टर में चालक का काम करता था। सूत्र बताते हैं कि बुधवार को ट्रैक्टर से पत्थर ढोने का काम हो रहा था। चालक...