औरंगाबाद, मार्च 12 -- रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोह पथ के मखदुमपुर गोवर्धन बिगहा गांव के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज के औरवां गांव निवासी विनोद चंद्रवंशी की 40 वर्षीय पत्नी नीलम कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नीलम अपने 18 वर्षीय पुत्र शुभम के साथ बाइक से गृह प्रवेश के समारोह में भाग लेने गोह थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव जा रही थी। उसके फुफेरे भाई नीतीश कुमार का गृह प्रवेश था। मखदुमपुर गोवर्धन बिगहा के समीप अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया, जिसमें बाइक पर सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की 112 टीम दोनों घायलों को अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.