मिर्जापुर, मार्च 29 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमिलिया 84 बाजार में शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे ट्रैक्टर के धक्के से ई रिक्शा चालक घायल हो गया।ग्रामीणों ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी 26 वर्षीय अजय राम ई रिक्शा चलाता है। शनिवार की सुबह राजगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया बाजार में सड़क किनारे ई रिक्शा खड़ा कर सवारी बैठा रहा था।इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर चालक ई रिक्शा में धक्का मार दिया। जिससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक अजय राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराई। जहां इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर व चालक को पकड़कर कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्ता...