बेगुसराय, मई 30 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोगलसराय गांव में गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर का डाला अनियंत्रित होकर पलट जाने और पलटे डाले के नीचे दब जाने से गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों में से एक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मोगलसराय गांव निवासी सरयू पासवान के करीब 60 वर्षीय पुत्र जयकांत पासवान के रूप में की गई। जख्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं जख्मी दूसरे व्यक्ति की हालत भी नाजुक बतायी जा रही। विदित हो कि मोगलसराय गांव में गुरूवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर का डाला अनियंत्रित होकर पलट गया था और पलटे डाले की चपेट में आने से मृतक सहित गांव करीब 45 वर्षीय अनिल तांती गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। लोगों व परिजनों द्वारा दोनों जख्मी को डाले के नीचे से निकाल सामुदायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.