शामली, जनवरी 30 -- खेत पर मजदूरी के लिए जा रही महिलाओं के टेंपो में अज्ञात ट्रैक्टर की साइड लगने से टेम्पो पलट गया, जिससे टेंपो सवार महिलाएं सड़क पर जा गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिलाओं में एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य चार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराकर उपचार कराया गया। थाना भवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी महिलाएं एक टेंपो में सवार होकर थाना भवन की ओर एक खेत में मजदूरी के लिए जा रही थी। इसी दौरान थानाभवन के पास स्थित अंडर पास से कुछ दूरी पर ही एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी जिससे टेंपो पलट गया। टेंपो पलटने से टेंपो सवार महिलाएं ईश्वरी पत्नी मदन, प्रियांशी पुत्री अनिल, गीता पत्नी राजू, पूजा पत्नी सचिन, राधा पुत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.