बेगुसराय, दिसम्बर 11 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव के एक युवक की सड़क दुर्घटना में बुधवार की रात मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक कुम्भी निवासी शिवकुमार यादव के 20 वर्षीय पुत्र मनतेस कुमार बताए गए हैं। जबकि कुम्भी गांव के एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उनका नाम नीतीश कुमार बताया गया है। दोनों युवक रोसड़ा से लौट रहा था। जोगीडीह के पास ट्रेक्टर ने ठोकर मार दी। जख्मी का बेगूसराय के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि बुधवार के दिन में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई थी। ट्रैक्टर के बारे में बताया गया है कि वो एक चिमनी के कार्य मे लगा हुआ था। लेकिन चिमनी संचालक ने इस बात से इंकार किया है। इलाज के क्रम में रात में मनतेस की मौत हो गई। शव आने के बाद ...