गोड्डा, जून 18 -- गोड्डा। गोड्डा जिला के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के तसरिया गांव में मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवक को एक ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी , जिससे वो गिरकर घायल हो गया । घायल युवक का नाम लखन किस्कू है, जो तसरिया गांव का ही रहने वाला है । बताया जा रहा है की वो अपने घर से हटिया जाने को निकला था , इसी बीच पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी , जिससे वो गिरकर घायल हो गया । घटना को देख आसपास के लोगों ने उसे उठाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी , जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा लेकर आई , जहां डॉक्टर ने घायल का इलाज किया । डॉक्टर ने बताया की घायल के सिर पर गंभीर चोट आई है और उसे सीटी स्कैन करवाने को कहा गया है , रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा , फिलहाल उसे भर्ती कर उसका उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.