मैनपुरी, फरवरी 6 -- दन्नाहार। थाना क्षेत्र के ग्राम गरगई में नानी के घर आयी पांच वर्षीय संध्या को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। मासूम को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना शुक्रवार शाम की है। ग्राम गरगई निवासी जिलेदार सिंह की पांच वर्षीय धेवती संध्या पुत्री शैलेंद्र यादव निवासी सलेमपुर थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद नाना के घर के पास सड़क पर मां के साथ खड़ी थी। तभी ट्रैक्टर लेकर आए चालक ने संध्या को टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग न...