हरिद्वार, फरवरी 15 -- हरिद्वार, संवाददाता। बहादराबाद-सिडकुल रोड पर बाइक सवार दुर्घटना में घायल दो लोगों की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सिडकुल पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रजनी शर्मा पत्नी निरंजन लाल शर्मा ने कहा कि 23 जनवरी की सुबह उसके पति निरंजन लाल शर्मा और देवर विशन शर्मा किसी काम से सिडकुल जा रहे थे। जैसे ही वह अशोक वाटिका के समीप पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने उनको टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि रजनी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.