गाजीपुर, जनवरी 16 -- सैदपुर, हिंदुस्तान सवांद। थाना क्षेत्र के गैबीपुर चट्टी के पास ट्रैक्टर की चपेट आने से शुक्रवार शाम करीब सात बजे 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिथिलेश बिंद पुत्र जमुना बिंद, निवासी ताजपुर थाना सैदपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। वाहनों में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। जानकारी के अनुसार ताजपुर मोलना निवासी 35 वर्षीय मिथिलेश बिंद साधू पुत्र जमुना बिंद मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वो गैबीपुर में मजदूरी का काम कर रहा था और शुक्रवार की देरशाम मजदूरी का कार्य खत्म हुआ तो परिवार की खुशी के लिए औड़िहार से मुर्गा खरीदकर घर जा रहा था। अभी वो अंडरपास से महज कुछ ही कदम आगे बढ़ा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार ...