कोडरमा, जनवरी 28 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिगलबार में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों की पहचान घरियाबर निवासी 55 वर्षीय मुन्नी खातून एवं उनके पति लियाकत अली के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल दंपती को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी तिलैया किसी डॉक्टर से परामर्श लेने जा रहे थे, इसी दौरान चिगलबार के पास यह दुर्घटना घटित हो गई। घटन...