हापुड़, फरवरी 5 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काकौड़ी में गुरुवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर साइकिल सवार एक दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर के कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार गांव काकौड़ी निवासी मन्नू कक्षा तीन का छात्र था। बताया गया कि मन्नू साइकिल पर सवार होकर 57 चौराहा से अपने घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के मौक मौके पर पहुंचे और घायल बच्चे के परिजन को सूचना द...