शाहजहांपुर, मार्च 8 -- ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवाया। रात खुदागंज के विक्रमपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार रिश्तेदारी में शुक्रवार देर कटरा गांव के सुल्तानपुर निवासी चुन्नीलाल के घर आए थे। शाम को चुन्नीलाल एवं नरेंद्र कुमार बाइक से तिलहर बाजार घरेलू सामान लेने आए थे। तिलहर से देर रात दोनों लोग सुल्तानपुर गांव वापस जा रहे थे। जैतीपुर मार्ग पर भुड़ेली गांव के आगे मोड पर उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे चुन्नीलाल की मौत हो गई, जबकि नरेंद्र कुमार घायल हो गया। कोतवाल राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल नरेंद्र को सीएचसी भिजवाया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.