बागपत, फरवरी 11 -- बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के नूरपुर गढ़ी गांव में ट्रैक्टरों से स्टंट का वीडियो मंगलवार देर रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टरों पर सवार कुछ युवक जोखिम भरे करतब करते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्टंट के दौरान ट्रैक्टरों को तेज रफ्तार में दौड़ाया जा रहा है और उन्हें असंतुलित तरीके से एक या दो पहियों पर उठाकर चलाया जा रहा है। यह स्टंट किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। जनपद में इससे पहले भी कई बार ऐसे जोखिम भरे स्टंट के वीडियो सामने आ चुके हैं, जिन पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में युवाओं द्वारा ऐसे जोखिम भरे कदम उठाने की प्रवृत्ति कम नहीं हो रही है। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि वीडि...