औरंगाबाद, फरवरी 13 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर जसोइया मोड़ के समीप फ्लाईओवर पर शुक्रवार को एक ट्रैक्टर, सरिया लदे टेलर और दो बाइकों की टक्कर में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान झारखंड राज्य के गुमला जिला के अमलीया बजिया टोला निवासी घोड़िया उरांव के पुत्र लच्छू उरांव के रूप में की गई है। घायलों में ट्रैक्टर पर सवार झारखंड के लोहरदग्गा के रामचरण महतो का पुत्र विमल कुमार महतो, बारूण थाना क्षेत्र के सनथुआ गांव के रोहित कुमार शामिल हैं। इसके अलावा बाइक सवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के नंदकिशोर भारती, उनकी पत्नी रेखा कुमारी, बारुण प्रखंड के बगतरपा निवासी प्रकाश कुमार की पत्नी पूजा कुमारी, भाई सत्यम कुमार, बारुण प्रखंड के गोपालपुर गांव की रीना कुमारी, उनका भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.