पलामू, मार्च 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रेल सेवा के आधार स्तंभ ट्रैकमैनों की समस्या को लेकर हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान के तहत प्रकाशित रिपोर्ट को ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाईज यूनियन ने गंभीरता से लिया है। डालटनगंज दौरे पर आए यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि जल्द ही इस मामले से रेलवे बोर्ड को अवगत कराया जाएगा। अगर इसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला तो आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन की राह अपनाई जाएगी। हिन्दुस्तान अखबार ने बोले पलामू अभियान में 28 जनवरी को ट्रैक मैन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। उपाध्यक्ष ने कहा कि पहले सिंगल लाईन होने व ट्रेनों की आवाजाही कम होने के कारण ट्रैकमैनों को ट्रैक पर 16 किमी दूर तक पेट्रोलिंग करने की ड्यूटी तय की गयी थी। समय के साथ अब रेल लाईनों के समुचित विस्तार के साथ ट्रेनों की आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.