लातेहार, फरवरी 13 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा चांपी लोहरदगा मार्ग पर लुकुर्इया मोड़ घाटी में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रेलर का चालक सौरभ कुमार वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया और उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों व चंदवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। कबाड़ी दुकान संचालक सह झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नौशाद अंसारी समेत दिलशाद अंसारी, इरशाद अंसारी, शमशाद अंसारी, विशाल, नारायण, मिस्टर खान, राजेंद्र सोनू और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर चालक को निकालने का प्रयास किया। कटर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा भेज दिया गया। जहां घायल का ...