गुमला, मार्च 1 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के टोटांबी के पास गुरुवार रात एक खड़े ट्रेलर को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रेलर में सवार 23 वर्षीय खलासी विक्की कुमार निवासी माधो खाप,मदनपुर,औरंगाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से विक्की को सुबह चार बजे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए रांची रिम्स रेफर किया। परिजनों के नहीं होने के कारण इलाज सदर अस्पताल में ही जारी रहा। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे विक्की ने दम तोड़ दिया। उधर अपराहन में मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.