गोरखपुर, मार्च 25 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे के आस पास स्थानीय थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत कालेसर-जंगल कौड़िया फोरलेन पर कुशहरा गांव के सामने बाइक से जा रहे दो युवकों को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। दोनों युवक ट्रेलर के नीचे आ गए और मौके पर ही दोनों क़ी मौत हो गई। ट्रेलर को ड्राइवर ने शेरपुर चमराह टोल प्लाजा पर खड़ा कर फरार हो गया। मृतकों क़ी पहचान साहिल पुत्र इलियास (18) निवासी ग्राम भिटनी थाना चिलुआताल व अरबाज खान पुत्र खुर्शीद अहमद (19) निवासी गेहूआसागर (क़ज़ाकपुर) थाना रामगढ़ताल गोरखपुर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.