नई दिल्ली, मार्च 16 -- बलूचिस्तान प्रांत में कुछ दिन पहले हुए ट्रेन हाईजैक की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। अब रविवार को विद्रोहियों ने सैन्य काफिले पर भीषण हमला कर दिया। विस्फोट से लदी कार से हमलावर ने सैन्य काफिले को टक्कर मार दी। इससे भयावह विस्फोट हो गया। इस भीषण आतंकी हमले में कम से कम सात की मौत की पुष्टि हुई है। उधर, विद्रोही गुट बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए 90 सुरक्षाकर्मियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तानी चैनल ट्रिब्यून पीके डॉट कॉम के मुताबिक, नेशनल हाईवे N-40 पर हुए इस आत्मघाती हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बस नुष्की से तफ्तान जा रही थी, जब इसे निशाना बनाया गया। घायलों को तुरंत नुष्की अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।हमला कैसे हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.