धनबाद, फरवरी 20 -- आरपीएफ ने धनबाद स्टेशन से शराब की तस्करी कर बिहार ले जा रहे दो किशारों को पकड़ा है। दोनों नालंदा जिले के राणा बीघा, थाना दीप नगर के रहने वाले हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर दो किशोरों को पीठू बैग के साथ देखा। संदेह होने पर दोनों से रोक कर पूछताछ की गई व तलाशी ली गई। बैग की जांच करने पर उसमें 14 प्रीमियम व्हिस्की जब्त की गई। बोतल में सेल्स इन झारखंड लिखा हुआ था। दोनों किशोरों ने स्वीकार किया कि अधिक पैसा कमाने के लालच में झारखंड से शराब खरीद कर बिहार ले जाकर ऊंची कीमत पर बेच देते हैं। अग्रिम कारवाई के लिए दोनों किशोर व जब्त शराब को उत्पाद विभाग धनबाद को सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.