बदायूं, दिसम्बर 1 -- बदायूं,संवाददाता। मुंबई से काठगोदाम जाने वाली मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या 09075 के कोच संख्या ए-1 से महिला के 40 लाख के जेवर चोरी हो गए। महिला परिवार के साथ मुंबई से एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। महिला ने बदायूं स्टेशन पर जीआरपी थाने में तहरीर दी है। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी निवासी शचि गुप्ता पत्नी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अपने पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुंबई में पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद वह परिवार के लोगों के साथ मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन के एसी-2 में सवार होकर बदायूं आ रहीं थी। महिला ने बताया क...