आरा, मई 12 -- -पटना पीएमसीएच में सोमवार की सुबह इलाज के दौरान महिला ने तोड़ दिया दम -पूजा कर मायके आने के दौरान आरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह हुई थी घटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा जंक्शन पर ट्रेन से गिरने से जख्मी बक्सर जिले की निवासी एक महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृत महिला बक्सर जिले के नैनीजोर ओपी क्षेत्र के छोटका विशुपुर गांव निवासी मुनीब यादव की 33 वर्षीया ऋतु देवी थी। बताया जा रहा है कि ऋतु देवी का आरा के गौसगंज में मायका है। शनिवार की सुबह वह ब्रह्मपुर मंदिर से पूजा करने के बाद ट्रेन पर सवार होकर अपने मायके आरा आ रही थी। आरा स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़ी थी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.