मऊ, फरवरी 10 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र केमोहल्ला वाजिदपुरा उत्तरी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की मंगलवार को सादात रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही वाजिदपुरा मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हाल हो गया। स्थानीय कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदपुरा निवासी 62 वर्षीय अशोक बरनवाल मंगलवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर वाराणसी रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान ही सादात रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की बोगी की गेट के पास खड़े होने के कारण अचानक भीड़ से असंतुलित होकर बुढ़नपुर गांव के समीप ट्रेन से नीचे गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही साथ घट...