मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ट्रेन से कटकर निजी स्कूल के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की मौत मामले में सदर थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने उनकी पत्नी का फर्द बयान दर्ज किया था। जानकारी हो कि सदर थाना के रामदयालु में शनिवार की दोपहर ट्रेन से कटकर कृष्ण मोहन सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने आधार कार्ड से पहचान की थी। मौके से तीन पन्ने का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की बात सामने आई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.