कौशाम्बी, मार्च 27 -- दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर मनोहरगंज रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गई। वह रेल पटरी पार करते वक्त हादसे का शिकार हुई। हादसे की बदौलत नंदन कानन पुरी एक्सप्रेस करीब 20 मिनट प्रभावित हुई। जीआरपी ने शव ट्रैक से हटवाने के बाद एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया। चरवा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी स्व. रामबहादुर की पांच बेटियों में दो की शादी हो गई। चौथे नंबर की बेटी शालू (19) गुरुवार की दोपहर गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन की तरफ शौच के लिए गई थी। चरवाहों का जमावड़ा देख वह पास स्थित मनोहरगंज स्टेशन की तरफ बढ़कर रेलवे ट्रैक पार करने लगी। इसी दौरान दिल्ली से पुरी जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव बीच ट्रैक पर पड़ा होने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.