भदोही, फरवरी 15 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में रविवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सहसेपुर गांव निवासी युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। रेलवे पुलिस जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। युवक की दर्दनाक मौत से पीड़ित परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। घर वालों का बिलाप सुन लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के ही सहसेपुर गांव निवासी 29 वर्षीय अंकित दुबे पुत्र स्व. सुशील दुबे सुबह रेलवे ट्रैक के पास खड़ा था। वह एक सप्ताह पूर्व मुंबई से आया था। मुंबई में ही किसी निजी कंपनी में काम करता था। जैसे ही मालगाड़ी उसके पास पहुंचने वाला था तभी वह रेलवे ट्रैक पर आकर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसका शरीर दो-तीन भाग में कट गया। ट्रेन गुजरने के बाद...