मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को ट्रेन से कटकर महिला श्रद्धालु समेत दो लोगों की मौत हो गई। विंध्याचल में शौच के लिए जाते समय महिला श्रद्धालु ट्रैक पार कर रही थी। वहीं अदलहाट में दूसरे शव को पुलिस कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई है। अंबेडकर नगर के जैतपुर निवासी 48 वर्षीय रेखा उपाध्याय पत्नी रामअनुज गांव के अन्य 40 लोगों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकली थीं। बस से श्रद्धालु शनिवार की देर रात विंध्याचल के अटल चौक पर पहुंचे। यहां बस पार्क करने के बाद सभी रविवार की भोर गंगा स्नान किया। उसके बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन किए। दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु बस में सवार होकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। विंध्याचल के रेहड़ा के पास महिला श्रद्धालु ने शौच के लिए बस को रुकवाया। वें शौच के लिए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.