भभुआ, जनवरी 24 -- कुदरा वनभोज होटल के पीछे रेलवे ट्रैक से पुलिस ने किया था शव बरामद कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़ खुर्द गांव के राजमिस्त्री के रूप में हुई पहचान (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ट्रेन से कटकर शुक्रवार को मरे व्यक्ति की पहचान शनिवार को उसके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल पहुंचकर की गई। उसकी शिनाख्त कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़ खुर्द गांव निवासी बिगाऊ राम के 35 वर्षीय राजमिस्त्री पुत्र विनय कुमार राम के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि उसके शव को पुलिस ने कुदरा वनभोज होटल के पीछे रेलवे ट्रैक से बरामद किया था। मृतक के बड़े भाई विनोद राम ने बताया कि विनय शुक्रवार की सुबह में 8:00 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था। उसे लालपुर में भवन निर्माण का काम करने जाना था। उसने बताया कि जब वह देर रात तक घर नहीं आया, हमलोगों की चिंता बढ़ी और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.